6 जुलाई को एक दिन में लगेंगे 12 लाख पौधे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान जन सहयोग से सफल होगा। अभियान के लिए जन भागीदारी जुटाई जा रही है। प्रदेश के दो बड़े नगरों में अभियान से अनेक संगठन जुड़ रहे हैं। जहां इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, वहीं राजधानी भोपाल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में ही 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भोपाल जिले में 12 हजार पौधे माँ के सम्मान में लगाए जाएंगे। शेष पौधे भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे। भोपाल में राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर् की जयंती 6 जुलाई को अभियान के अंतर्गत पौधे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री डा मोहन यादव  ने मंत्रालय में आज एक विशेष बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अभियान की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पौध रोपण के अभियान के साथ युवाओं को जोड़ कर उन्हें पर्यावरण का महत्व बताना प्रशंसनीय है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विरासत से जोड़ने का कार्य भी किया जाए। भोपाल जिला पर्यटन परिषद और अन्य संस्थाएं विद्यार्थियों को पुरातात्विक महत्व के स्थानों, विज्ञान संग्रहालय और अन्य संग्रहालयों की सैर करवाएं। भोपाल में ऐसे वंत प्रयास होने चाहिए जिससे राजधानी का एक मॉडल बने और अन्य स्थानों पर उसकी चर्चा हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के विकास के लिए रोड मैप बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply