13 महीने में 10000 रुपये सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली| सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले साल 56 हजार के पार जाने वाला सोना अब 50 हजार के पार भी नहीं जा पा रहा है। पिछले दो दिनों से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। इसी वजह से त्योहार के सीजन में लोग राहत की सांस ले रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को सोना 46274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं चांदी का भाव 60410 रुपये प्रति किलो रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 46070 और चांदी का वायदा भाव 60630 पर पहुंच चुका है।
