15 अगस्त को रिलीज होगी अजय देवगन की भुज

अजय देवगन स्टारर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' इसी साल 15 अगस्त को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स में यह दावा फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मेकर्स को फिल्म के लिए यह समय सबसे बेहतर लग रहा है। उन्हें लगता है कि देशभक्ति की थीम और अजय देवगन की मौजूदगी की वजह से यह फिल्म स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बना सकती है। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर और एमी विर्क की भी अहम भूमिका है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त की है। इसमें बताया गया है कि कैसे उस वक्त गुजरात के एक गांव की 300 महिलाओं ने बमबारी में तबाह हुए एयरबेस को फिर से बनाने में भारतीय वायुसेना की मदद की थी।
