15 सितंबर तक राजस्थान में रहेगा मानसून, 7 दिन से ब्रेक के बाद यहां भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में इस साल मानसून (Monsoon In Rajasthan) मेहरबान रहा है और अब तक 7 में से 5 संभागों में औसत से अधिक बारिश (Rain in Rajasthan) हो चुकी है. हालांकि पिछले सात दिनों से प्रदेश में बादलों की बेरुखी है लेकिन मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार राजस्थान में मानसून 15 सितंबर तक रहने वाला है. इस दौरान और बारिश की उम्मीद है. अगले 24 घंटे में भी कई इलाकों भारी बारिश की आशंका (Weather Forecast) जताई गई है. प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है. भीलवाड़ा, उदयपुर के साथ कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश हो सकती है. इधर, राजधानी जयपुर में भी सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा है.

मंगलवार को यहां हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक मंगलवार को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, चित्तौड़गढ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. वहीं रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों से बारिश की सूचना है. जयपुर में भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई.

राजस्थान में इसलिए 7 दिन से कमजोर पड़ा मानसूनमाैसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून कमजाेर पड़ने के पीछे कम दबाव क्षेत्र का नहीं बनना है. यही कारण है कि लगातार बारिश के बाद अचानक से एक सप्ताह तक मानसून कमजोर पड़ गया. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 20-25 दिन मानसून की बारिश प्रदेश में होती रहेगी.

यहां औसत से ज्यादा बारिश

प्रदेश के सात संभागों में से भरतपुर और बीकानेर संभाग को छोड़कर सभी 5 संभागों में अब तक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है. जुलाई और अगस्त में पिछले साल की तुलना में औसत से अधिक बारिश हुई है. सर्वाधिक (+55%) अजमेर संभाग में, दूसरे नंबर पर कोटा (+48%) और फिर उदयपुर (+35%), जयपुर (+28%) और जोधपुर (+8%) में बारिश हुई है.

Leave a Reply