18 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के व्यक्तियों का एक मई से होगा टीकाकरण

भोपाल । कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल जिले के सभी नागरिकों से अपील की हैं कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन करें कोविड-19 संक्रमण को खत्म करने के लिये 01 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग भी वैक्सीन लगवायें। इसके लिए cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करायें और वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें। 
कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार  को रोकने और संक्रमण खत्म करने के लिये वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवायें। इसके लिए  अपना रजिस्ट्रेशन करायें और वैक्सीनेशन सेंटर पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवायें। कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति स्वयं भी वैक्सिंग लगवाए और परिवार को भी वैक्सीन लगवाएं । उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाएं ताकि कोरोना को हराया  जा सके ।
कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के वाक्य का अनुसरण करें। उसके साथ ही दवाई भी और कड़ाई भी को भी आत्म सात करे, यह कोरोना संक्रमण से बचाव के कुछ बहुत ही आसान और बहुत ही सरल उपाय हैं। लोगों को यह सुनिश्चित करना है, मास्क लगाकर रखें,  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनावश्यक चीजों को ना छूएं, भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना जाएं और लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रहें। उन्होंने कहा कि उम्मीद है यदि हम सब इन नियमों का पालन करेंगे तो परिवार और अन्य लोगों को संक्रमण से बचा सकेंगे और कोरोना संक्रमण की गति को भी रोक पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय में कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की संख्या में बढ़ौत्तरी हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जरूरी है कि घर से बाहर ना निकलें यदि घर से बाहर निकलना अति आवश्यक हो तो मास्क लगाकर ही निकलें, सार्वजनिक, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे, चेहरे से मास्क नहीं हटाये। विशेषकर बात करते समय मास्क लगाये रखें, सार्वजनिक जगहों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें, सर्दी, खांसी, बुखार आने पर कोरोना की जाँच तुरंत करायें एवं अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखें। 

Leave a Reply