2 साल का हिसाब मांगने वाले 15 साल का हिसाब दें : नवदीप

बिलासपुर । सिम्स काण्ड को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नही ले रहा। अफसर के कटघरे में है वही इस घटना को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने विधायक शैलेश पाण्डेय को जननेता बताते हुए आरोप लगाने वाले भाजपाइयो पर पलटवार करते हुए 3 सवाल का जवाब मांगा है।
कांग्रेस कार्यकर्ता नवदीप का कहना है, कि विधायक शैलेष पाण्डेय कोरोनाकाल में महामारी के दौरान पूरा समय जिला अस्पताल, सिम्स का लगातार दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे।
जो लोग बिलासपुर विधायक पर आरोप लगाते हैं उनसे केवल 3 सवाल है पूर्व के शहर विधायक ने 10 वर्ष स्वास्थ्य मंत्री रहते सिम्स और जिला अस्पताल के लिए क्या किया? जब आंखफोड़वा कांड,नसबंदी और अन्य घटना हुई तो उन पर कार्यवाही क्यों नही हुई?
शैलेश पांडेय के आने के बाद सिम्स में एमआरआई प्रदेश के कद्दावर मंत्री रहते हुए उन्होंने एमआरआई,सिटी स्कैन समेत तमाम मशीनें और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने व्यवस्था क्यो नही बनाई, जो विधायक शैलेष पाण्डेय ने दो-ढाई साल में करा दिया। 2 साल की उपलब्धि पूछने वाले लोग 15 साल में क्या किया पूछने पर क्यों सिर झुकाने विवश हो जाते है।
 

Leave a Reply