20 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

कोटा । उद्योग नगर पुलिस ने 20 लाख की धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज किया है। सीआई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि परिवादी विष्णु कुमार यादव ने प्रकरण दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि राजू उर्फ राजेंद्र योगी निवासी लक्ष्मण विहार, चित्रेश नंदवाना पुत्र प्रेम नारायण निवासी श्रीनाथपुरम, मांगी बाई निवासी धाकड़ खेड़ी कोटा ने रायपुरा कैथून रोड पर एक प्लानिंग प्रतिभा रेजिडेंसी के नाम से अपनी होना बताया। परिवादी व उसके परिवार के सदस्यों ने 5 भूखंड उस प्लानिंग में खरीदें। इसके बदले में 20 लाख रुपए इन्होंने प्राप्त किए तथा नोटरी के यहां 1 सितंबर 2010 के मुख्तारनामा के आधार पर 2010 में ही 5 भूखंड इन से खरीदें। जिनकी नोटरी मोहम्मद एडवोकेट कराने के लिए बोला, लेकिन जब नोटरी करने गए तो मना कर दिया। जब फरियादी अभियुक्तों के पास गया तो उन्होंने कहा कि हमने यह प्लाट किसी और को बेच दिए तथा पैसे खा गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply