21 लाख रुपये लेकर कोर्ट में दाखिल हो रहा था AAP नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नीतियों के लिए जानी जाती है लेकिन अब पार्टी के ही एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां का है.
    आम आदमी पार्टी का एक नेता गिरफ्तारआरोपी नेता के पास से 21 लाख कैश बरामदपुलिस ने प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नीतियों के लिए जानी जाती है, लेकिन अब पार्टी के ही एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां का है. जहां आम आदमी पार्टी के झारखंड के महासचिव प्रेम कुमार को तब गिरफ्तार किया गया, जब वो अपने एक सहयोगी के साथ 21 लाख रुपये की रकम के साथ कोर्ट में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. वहीं पुलिस ने अब प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

अदालत के प्रवेश द्वार पर तैनात कांस्टेबल विकस सिंह ने कहा कि वे सामान्य रूप से अदालत परिसर में अनुमति देने से पहले सभी प्रवेशकों की जांच करते हैं. रूटीन चेकिंग के दौरान प्रेम कुमार के पास से 21 लाख रुपये की बड़ी रकम बरामद की गई. बिना किसी देरी के कांस्टेबल ने थाने को सूचना दी. पुलिस और आईटी सेल जमशेदपुर संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर क्यों और कैसे इतनी नकदी उनके पास थी.
सूत्रों का कहना है कि इस बात की संभावना है कि विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले एक शख्स ने उन्हें मोटी रकम दी. बता दें कि साल के आखिर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है.

 

Leave a Reply