24 जिलों में आईसीयू बेड फुल, भोपाल के 72 अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिये जगह नहीं

24 जिलों में आईसीयू बेड फुल, भोपाल के 72 अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिये जगह नहीं
प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 91 हजार से ज्यादा हो गये है। इनमें ज्यादातर वो मरीज है, जो अस्पतालों में इलाज के लिये भटक रहे है। वजह सिर्फ एक है- भोपाल, इन्दौर, उज्जेन, ग्वालियर, जबलपुर जैसे महानगरों के साथ-साथ 24 जिलों में आईसीयू और एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बेड फुल हो गये है। इन्दौर और भोपाल के कुल बेड में से 94 प्रतिशत भर चुके है। सभी जगह हालात भारी चुनौतियों से भरे हुये हैं। जिस रफतार से एक्टिस के बढ रहे हैं, उसे हिसाब से प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में करीब 10 हजार बेड बढाये जायें। आॅक्सीजन सपोर्ट वाले 29 हजार बेड बढाये जाये, लेकिन यह फिलहाल मुश्किल लग रहा है। इस मामले में आयोग ने मुख्य सचिव, म.प्र. शासन से तीन दिन में (29 अप्रैल 2021 तक) प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने पूछा है कि इस बारे में शासन की अग्रिम योजना क्या है ?
