25 फीसद को मिल रहे अस्पताल से इंजेक्शन, बाकी परिजन खरीद रहे

25 फीसद को मिल रहे अस्पताल से इंजेक्शन, बाकी परिजन खरीद रहे
भोपाल शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों को बडी मुश्किल से मिल पा रहे है। ज्यादातर मरीजों के परिजन खुद इंजेक्शन के लिये भटक रहे है। अस्पताल संचालकों ने कहा है कि जरूरत के करीब 25 फीसद मरीजों को ही इंजेक्शन मिल पा रहा है। छोटे अस्पताल अपने यहां भर्ती मरीजों परीजनों को अस्पताल का पत्र लेकर खुद इजेक्शन खरीदने के लिये स्टाकिस्ट के पास भेज रहे है। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से तीन दिन में (29 अप्रैल 2021 तक) प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने यह भी पूछा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन कैसे व किस आधार पर वितरित किये जा रहे हैं ?
