26 लाख गरीबों को मिलेगा मई जून में एक बार फिर मुफ्त राशन  

अलीगढ़ ।  कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा एलान किया है। अब पिछले साल की तरह इस बार भी मई जून में एक बार फिर गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। पांच किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से यह राशन दिया जाएगा। इससे जिले के करीब साढ़े छह लाख राशन कार्ड से जुड़े 26 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। कोरोना संक्रमण से कामकाज प्रभावित होने पर मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। 
प्रदेश सरकार की तरफ से आवंटित होने वाला पहले की तरह ही मिलता रहेगा।पिछले साल मार्च में कोरोना ने आहट दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी ने पूरे देश में लाकडाउन घोषित कर दिया। करीब तीन महीने तक पूर्ण लाकडाउन रहा। इसके चलते लोगों को कामकाज ठप हो गया। सबसे अधिक मार मध्यम व निचले स्तर के लोगों पर पड़ी। ऐसे में इन लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल एक बड़ी घोषणा की। इसमें सभी राशन कार्ड धारको को मुफ्त में राशन दिया गया। कई महीने तक राशन कार्ड धारकों को इस योजना तहत राशन मिला। अब एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले संक्रमण की रफ्तार काफी अधिक है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों के कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। कई राज्यों में संपूर्ण लगा दिया गया है। वहीं, उत्तन प्रदेश में दो दिन का साप्ताहिक लाकडाउन लगा है। 
 26 लाख को मिलेगा फायदा   
ऐसे में अब मोदी सरकार ने मध्यम व गरीब तबके को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब मई व जून में देश के करीब 80 करोड़ लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त में राशन मिलेगा। इसमें अलीगढ़ के भी करीब 26 लाख लाभार्थी शामिल हैं। इसे दो महीने पांच-पांच किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन दिया जाएगा। 
जिला पूर्ति अधिकारी  राजेश कुमार सोनी ने बताया कि  पिछले साल कोरोना काल में जिले में करीब 26 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया गया था। इस बार भी केंद्र सरकार के इस आदेश का पूर्ण पालन होगा। साढ़े छह लाख कार्ड धारकों को इसका फायदा मिलता है। 

Leave a Reply