27 और 30 जनवरी को इस रूट की ट्रेनें रहेंगी निरस्‍त, देखें सूची

गोरखपुर। यदि आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बिना जानकारी यदि स्टेशन पहुंचे तो आपके लिए संकट पैदा हो सकता है।
पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों पर 27 और 30 जनवरी को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 27 को जहां चुरेब और मुंडेरवा के बीच अंडरपास निर्माण के चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी वहीं 30 को मालगाड़ियों को पास कराने के लिए आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
जनसंपर्क अधिकारी चंद्र प्रकाश चौहान के अनुसार कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल जाएगा तो कुछ नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

27 को निरस्त ट्रेनें
– 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर पैसेंजर।
– 75003/75004 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू।
मार्ग बदलने वाली ट्रेनें
– 26 को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस गोण्डा- बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
– 26 को आनन्द विहार से प्रस्थान करने वाली 14010 बापूधाम मोतीहारी चंपारन एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
27 को नियंत्रित होने वाली ट्रेनें
– 19037 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में लगभग 145 मिनट।
– 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में लगभग 60 मिनट।

– 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में लगभग 40 मिनट।

– 19040 मुजफ्फरपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में लगभग 30 मिनट।

– 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में लगभग 15 मिनट।

30 को निरस्त रहने वाली ट्रेनें

– 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी।

– 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी।

– 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी।

– 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी।

30 को नियंत्रित व विलंबित गाड़ियां

– 55011 सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी सिवान से एक घंटे की देरी से चलेगी।

– 55075 सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी की यात्रा कप्तानगंज में समाप्त हो जायेगी।

– 55076 गोरखपुर-सिवारन सवारी गाड़ी कप्तानगंज से चलाई जायेगी।

– 55033 गोंडा-सीतापुर सवारी गाड़ी बुढ़वल स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।

 

Leave a Reply