3 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, 4 घायल

जयपुरः राजस्थान में सीकर के फतेहपुर के समीप के समीप तीन ट्रकों में हुई भिड़ंत के बाद 3 ट्रकों में आग लग गई, इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को पहले फतेहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें सीकर रेफर किया गया. वहीं बताया जा रहा है कि शायद कुछ लोग ट्रक के भीतर से निकल नहीं पाए. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है. ट्रक धू-धू करके जल रहे हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है, मृतकों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है.
