3 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड संग लिए थे 7 फेरे, फिर हुआ खुलासा 

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में अजब मामला सामने आया है, जहां पर एक युवती और युवक की शादी के तीन महीने बाद ही दुनिया उजड़ गई। दरअसल, प्रेम विवाह करने वाली युवती मायके गई तो वहां पर परिवार वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया। अब आलम यह है कि युवक को उसकी पत्नी से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। पूरा मामला खोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्रेम विवाह करने के तीन पहले से ही युवती गर्भवती थी, क्योंकि युवक ने युवती के साथ शादी से पहले ही शारिरिक संबंध बना लिए थे, जिसके चलते वह शादी के समय लगभग ३ माह की गर्भवती हो गई थी। युवक की मानें तो उन्होंने प्रेम किया था, कोई पाप नहीं। ऐसे में प्रेमिका के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसने ४ मार्च २०१९ को अपनी प्रेमिका के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया था। 
पीड़ित युवक का कहना है कि शादी के तीन महीने बाद ही उसकी दुनिया लगभग उजड़ चुकी है। पत्नी जहां मायके जाने के बाद उसके घर नहीं लौट  रही है, वहीं छह माह का गर्भस्थ शिशु दुनिया में ही नहीं आ पाया। पीड़ित युवक सोमवार को तो अपनी व्यथा लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंचा और अपनी पीड़ा बताई। युवक ने जान का खतरा बताकर प्रेम विवाह के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के बाद एसपी को सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए थे। तब इस नवदंपती ने एक दिन सेफ हाउस में बिताया था, लेकिन अब इस रिश्ते को ग्रहण लग गया है। 
युवक ने बताया कि हम दोनों के बीच शादी के लिए समझ कायम हुई, लेकिन लड़की के परिवार वाले राजी नहीं थे। इस पर हम घर से भाग गए थे और ४ मार्च को पंचकुला स्थित मंशा देवी कांप्लेक्श में शादी की थी। शादी से पहले भी हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। हम १७ जनवरी को घर से भागे थे। शादी के तीन दिन बाद ७ मार्च को हमने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके सुरक्षा ली थी। शादी के बाद एक मध्यस्थ की पहल पर मेरा अपनी ससुराल आना-जाना शुरू हो गया था। डर निकल गया था, लेकिन पत्नी के परिजनों के मन में कुछ ओर ही था। अल्ट्रासाउंड व आंगनबाड़ी की रिपोर्ट दिखाते हुए युवक ने कहा कि छह  माह की गर्भवती पत्नी ३० मई को अपने मायके चली गई। मुझे पुलिस के माध्यम से पता चला है कि मायके वालों ने जबरन उसका गर्भ गिरवा दिया है। युवक का कहना है कि मुझे धमकी दी जा रही है। उन्होंने गर्भ गिराने के मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से अपनी पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि वह पत्नी को लाने के लिए तैयार है। 

Leave a Reply