431 अरब रुपए के विमान स्टोर पर पड़े धूल खा रहे हैं

न्यूयॉर्क । दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बोइंग इन दिनों अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, किंतु इसके बाद भी 737 मैक्स विमानों की दुर्घटना के बाद बोइंग कंपनी की साख खराब हुई है । वहीं आर्थिक रूप से कंपनी को झकझोर कर रख दिया है।
मैक्स विमानों पर रोक लगने के बाद कंपनी जो एयरक्राफ्ट बना रही है। उसकी मांग भी पहले की तुलना में कम हो गई है। 287 अरब रुपए से ज्यादा का नुकसान बोइंग कंपनी को हो रहा है। बोइंग विमान सप्लाई नहीं हो पाने के कारण बोइंग के सभी कारखानों में नए विमान खड़े हुए हैं। 431 अरब रुपए के बोइंग विमान का स्टॉक कंपनी के पास जमा है। लेकिन इसके कोई खरीदार सामने नहीं आ रहे हैं।
अभी तक मैक्स विमान का कोई आर्डर रद्द नहीं हुआ है। नए विमानों का आर्डर भी नहीं मिला है। पिछले 5 माह में बोइंग कंपनी के शेयर मूल्य में लगभग 25 फ़ीसदी की गिरावट आई है । जिसके कारण कंपनी का बाजार मूल्य 4453 अरब रुपए कम हो गया है। 3 माह में बोइंग कंपनी को 208 अरब रुपए का घाटा हुआ है।
