500 रुपए के लिए पति ने की पत्नी की हत्या गोली मारकर हत्या

कैमूर । बिहार के कैमूर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव का है, जहां एक सनकी पति ने कनपटी पर गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी से 500 रुपए मांगे थे, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया, जिससे गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पति के घर से एक नाइन एमएम की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार पति पहले गैंगवार आरोपी है। वहीं, घर वालों ने बताया कि एक माह पहले शादी हुई थी और जितना दहेज मांगा था, उतना दिया गया। फिर भी लड़के के घर वाले बार-बार पैसे की मांग किया करते थे। बुधवार को पैसे के लिए लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी।

Leave a Reply