8 बाघ की खाल,3 बन्दूक व कई जिंदा कारतूस के साथ  3 आरोपी गिरफ्तार

कल्याण। कल्याण पुलिस परिमंडल-3 की अपराध शाखा यूनिट ने बाघ की खाल तथा हथियार के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 बाघ की खाल, 3 बंदूकों के अलावा कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रूपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण अपराध शाखा यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजू जॉन को खबर मिली कि कटाई नाका, बदलापुर पाइप लाइन के पास कुछ लोग बाघ की खाल व पिस्तौल बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर उक्त परिसर में क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और शाम पांच बजे के दरम्यान वहां दो युवक शनि कुशन शिंदे (20), जयदीप कृष्णा चोगले (21) को सदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा तो पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि पेण का रहने वाला इनका मास्टर माइंड अनिकेत प्रसाद भी इस कारोबार में शामिल है। उक्त तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 बाघ की खाल, 3 बंदूक के साथ कई जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। बहरहाल अब पुलिस यह  जानने में जुटी है कि ये सामान आरोपी कहाँ से लाये थे और यहां किसको बेचने वाले थे।

Leave a Reply