आंतकवादी संगठन अल शबाब ने किया के युवक का अपहरण, मांगी फिरौती

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के रहने वाले एक युवक का आंतकवादी संगठन अल शबाब ने अपहरण कर लिया है। साथ ही आंतकियों ने परिवार से फिरौती भी मांगी है। इसे बाबत विनोद के परिजनों ने प्रधानमंत्री व विदेश मंत्रालय को ट्वीट व पत्र लिखकर  मदद मांगी है। विनोद के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोजाम्बिक के पाल्मा शहर में विनोद मिलेनियम मोटर्स के पेट्रोल पंप पर  मैनेजर के पद पर नौकरी करता था। तब आंतकवादी संगठन अल शबाब ने पालमा शहर पर 24 मार्च को हमला किया था। इस दौरान आंतकवादी ने  वहां से कई लोगों को अगवा कर ले गए थे। इसके बाद 30 मार्च को विनोद के परिजनों को लापता होने की सूचना मिली। पूछताछ के दौरान मिलेनियम मोटर मोटर्स ने विनोद के परिजनों को फोन पर बताया कि विनोद सुरक्षित है। लेकिन आंतकवादीयों के कब्जे में है और पैसे की डिमांड कर रहे हैं। यह जानकारी होने पर विनोद की पत्नी ने सरकार से पति को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। 
विनोद की पत्नी ने बताया कि  विनोद समेत अन्य कंपनियों के अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया। आतंकियों ने विनोद को रिहा करने की एवज में एक लाख डॉलर की मांग की है। उन्होंने  पीएमओ और गृह मंत्रालय समेत संबंधित विभागों को ट्वीट करके मदद की गुहार लगाई।  विनोद की पत्नी सीमा ने बताया कि पति 2015 में मोजाम्बिक गए थे। रोजाना फोन पर बात होती थी। 24 मार्च को आखिरी बार पति से बात हुई। घर-परिवार की पूछने के बाद फोन रख दिया, तब से बात नहीं हुई है। 20 अप्रैल को उन्हें पति के अपहरण की बात पता लगी। तभी से वह सरकार और एंबेसी से पति को छुड़ाने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी ने कुछ नहीं किया। यह कहते-कहते वह रोने लगीं और बोलीं कि दो बच्चे हैं। पति ही सभी का सहारा है। 
 

Leave a Reply