मानसून की शॉपिंग ऐसे करें  

मॉनसून आते ही बाजार में इससे जुड़े समानों की भरमार हो जाती है। रेनकोट, छाते से लेकर वॉटरप्रूफ वॉचेज (घड़ियां) तक बाजार में मिल रहीं हैं। इन चीजों में आपको ढेर सारी वैराइटी मिल जाएंगी। तो अगर आप भी मॉनसून की शॉपिंग कर रहीं हैं, तो अपनाइए ये तरीके। 
शॉपिंग टिप्‍स-
स्टाइलिश रेनकोट
मॉनसून आते ही मार्केट में सबसे ज्यादा वैराइटी रेनकोट की ही नजर आती है। ये आपको हर डिजाइन, साइज व प्रिंट में मिल जाएंगे।
वॉटरप्रूफ वॉचेज
वॉचेज आपकी जरूरत भी होती है और फैशन सिंबल भी, लेकिन बारिश में परेशानी इस बात की होती है कि कही ये भीग ना जाए। इसलिए मॉनसून के आते ही बाजार में वॉटरप्रूफ वॉचेज की वैरायटी नजर आने लगती है। इसलिए मानसून की शॉपिंग में अपना वॉटरप्रूफ वॉच खरीदना ना भूले।
डिजाइनर छाते
मॉनसून में छाता हमारी जरूरत का हिस्‍सा बन जाता है। छाते के बिना हम बारिश में बाहर नहीं निकल सकते। इसलिए बारिश में आप छाते की शॉपिंग कर सकती है। वैसे भी इस मौसम में छातों की बहार आ जाती है। यही वजह है कि आपको तमाम कलर , साइज व पैटर्न के में छाता मिल जाएंगे। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनमें आपको वन फोल्डर , टू फोल्डर व थ्री फोल्डर छाते मिल जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि छाता बैग में कैरी करें, तो आप थ्री फोल्डर छाता ले सकती हैं।
फैंसी फुटवियर्स
मानसून के मिजाज को ध्‍यान में रखते हुए फुटवियर्स खरीदे। क्‍योंकि बारिश में सबसे ज्यादा डर स्लीपर्स के टूटने का होता है। इन दिनों बाजार में प्लास्टिक से बने स्लीपर्स व स्लीप-ऑन्स खूब मिलते हैं। इनकी खूबी यह होती है कि ये गीली होने के बावजूद भी नहीं टूटेंगी। ये स्लीपर्स आपको हर कलर में मिल जाएंगी।

Leave a Reply