डेल्टा प्लस वेरिएंट: स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी, तुरंत कंटेनमेंट उपायों को लागू करने को कहा

नई दिल्ली कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के नए केस मिलने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर तुरंत कंटेनमेंट उपायों को लागू करने को कहा है, डेल्टा प्लस वेरिएंट को फैलने से रोका जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा को कंटेनमेंट और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जैसे उपायों को अपनाने को कहा है।
