उत्तरप्रदेश से महिला अपराध संबंधी आरोपी को गिरफ़्तार करने में मिली सफलता

बिलासपुर । पीडि़त महिला से 2018 में सोशल मीडिया फेसबुक मे आरोपी से परिचय के बाद आरोपी ने पीडि़त महिला के भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए अश्लील फोटो वायरल कर दिया, परिचित, रिश्तेदारो को गलत मेसेज कर दिया था, जिससे महिला को अपरिचित लोग भी घर गलत काम के लिए तंग करने लगे। महिला आहत होकर तंग आ गई थी, आत्मघाती कदम भी उठा सकने की बात थाना प्रभारी से कहने लगी थी, लॉकडाउन में आरोपी अपना लोकेशन चेंज कर रहा था। साइबर सेल से ज़ब लोकेशन सही रूप से तोरवा पुलिस को मिला। तत्काल पुलिस टीम हज़ारो किलोमीटर दूर जाके उत्तरप्रदेश बरेली से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी  इमरान हुसैन पिता साबिर 28 साल होशंगाबाद हाल मुकाम उत्तरप्रदेश बरेली। घटना मई 2018, 2020 में रिपोर्ट पीडि़ता द्वारा दजऱ् कराया गया। टीम में प्र. आर.सोभित कैव्रत, आर. धर्मेंद्र (साइबर सेल ) आर अविनाश पांडे आर संतोष श्रीवास् शामिल रहे। जिन्होंने आरोपी को पकड़ा।

Leave a Reply