नियमों की अवहेलना पर लगा 5 हजार का जुर्माना

कोरबा  करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तुमान में कोविड नियमों को ताक पर रखकर शादी समारोह में अनुमति से अधिक भीड़ जुटी हुई थी। प्रशासन तक इस बात की शिकायत पहुंची तो बरपाली तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर मौके पर पहुंचे और 5 हजार रुपये का जुर्माना आयोजनकर्ता पर आरोपित किया। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि शादी समारोह में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी है। जो भी नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
 

Leave a Reply