एक साल से डिजाइन में अटका जेपी का नया ब्लॉक

भोपाल । प्रदेश सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जनता को बचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लाट और बेडो की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस बीच भोपाल जयप्रकाश जिला अस्पताल में जिम्मेदारो की लापरवाही सामने आई है। यहां पर 273 बेड के नए ब्लॉक का निर्माण दो साल से डिजाइन फाइनल नहीं होने से अटका हुआ है।
जय प्रकाश जिला अस्पताल में दो साल पहले नए ब्लॉक निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। इसके लिए सरकार की तरफ से 18 करोड़ रुपए भी जारी हुए। यहीं नहीं भवन निर्माण के लिए एजेंसी का चयन होकर वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया। इस बीच नए भवन की डिजाइन को लेकर निर्माण कार्य अटक गया। इस ब्लॉक के निर्माण से 400 बिस्तर के अस्पताल में 273 बेड बढ़ जाते। इसके बावजूद जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के चलते नए ब्लॉक का निर्माण अटका हुआ है। यहां पर अब सामान्य बिस्तरों के वार्डों को बंद कर आईसीयू बनाया जा रहा है। इससे अस्पताल के बिस्तरों की संख्या भी कम हो रही है। जानकारी के अनुसार सर्जिकल वार्ड-2 और मेडिकल वार्ड में 20 बिस्तर का आईसीयू बनाया जा रहा है। जबकि दोनों वार्ड में 40 बिस्तर थे।
इनका कहना है
 नए ब्लॉक का रिवाइज्ड डिजाइन प्लान आ गया है। एजेंसी का चयन पहले ही कर लिया गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। नए ब्लॉक का निर्माण कार्य कोरोना के कारण लेट हुआ है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा।
संजय नेमा, चीफ इंजीनियर

Leave a Reply