घर घुसकर महिला और उसके बेटे से की मारपीट

बिलासपुर । घर घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पचपेड़ी पुलिस ने कोई करवाई नही की। पीडि़त महिला ने आज इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनोरी में मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में घर घुसकर महिला शिवकुमारी टंडन और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दिया। पीडि़त महिला के परिजनों ने 112 मे फोन कर सूचना दी लेकिन पुलिस घंटों बाद पहुंची। बाद में पीडि़ता ने थाने पहुच कर लिखित शिकायत की। लेकिन थाने में उसकी कोई सुनवाई नही हुई। उल्टे मारपीट करने वाले को थाने बुलाकर साठगांठ करने लगे। जब थाने में फरियाद नहीं सुनी गई तो पीडि़त महिला अपने पति और बेटे के साथ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने पहुचे और न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पचपेड़ी थाना में पदस्थ कर्मी ने उनकी शिकायत को एक कागज में लिखकर रद्दी के टोकरी में डाल दी न तो उसे पावती दिया न ही शिकायत पर कोई करवाई की। उल्टे वहां पदस्थ पुलिस कर्मी विवाद खुद का है आपस मे सुलझाओ कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीडि़ता महिला के पैर में गम्भीर चोट आई है वही उनके बेटे को भी बेल्ट और डंडे से मारपीट किया है।

Leave a Reply