एमेजान पर एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से खऱीदारी पर 10 फीसदी छूट

नई दिल्ली । ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन ने भारत में अपनी सबसे ब़ड़ी सेल प्राइस डे की घोषणा कर दी है। ऐमजॉन प्राइम डे सेल 26 और 27 जुलाई को होगी। इस दौरान स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, अप्लायंसेज आदि पर आकर्षक छूट मिलेगी। अमूमन ऐमजॉन की प्राइम सेल डील अगस्त अंत में या सितंबर की शुरुआत में होती थी लेकिन इस बार महामारी के कारण कंपनी ने इसे पहले घोषित कर दिया है। एचडीएफसी के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खऱीदारी पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। डील और लॉन्च की सुविधा ऐमजॉन प्राइम मेंबर्स को मिलेगी। इसके लिए एक साल का सब्सक्रिप्शन 999 रुपये और तीन महीने का 329 रुपये है। इसमें प्राइम मेंबर्स को फ्री डिलीवरी, अनलिमिटेड वीडियो, ऐड फ्री म्यूजिक, एक्सक्लूसिव डील्स और फ्री गेम इन कंटेंट की सुविधा मिलती है। ऐमजॉन साथ ही ऐमजॉन पे में साइन अप के लिए 1000 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। कंपनी ने कहा कि प्राइम मेंबर्स को ऐमजॉन डे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर खरीदारी पर अनलिमिटेड 5 फीसदी रिवॉर्ड्स पॉइंट मिलेंगे।
