बाल माह के आयोजन के साथ कैनन की ओर से युवाओं की आकांक्षाओं को प्रोत्साहन देने का प्रयास

‘क्योसेई’ अर्थात श्जनहित के लिए साथ मिलकर काम करने, की अपनी कॉर्पोरेट अवधारणा को वास्तविकता में परिणत करते हुए, कैनन इंडिया ने इस वर्ष महीने भर तक चलने वाले बाल दिवस समारोह का आयोजन किया है। बच्चों के प्रति अपने सहानुभूति की भावना को कार्यान्वित करने के साथ-साथ अपने दोनों सीएसआर उपक्रमों, अर्थात श्अडॉप्ट अ विलेजश् तथा श्सपोर्ट अ लाइफश् पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कैनन इन बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके विकास पर सतत एवं दूरगामी प्रभाव डालने के माध्यम के तौर पर काम कर रहा है।

बाल दिवस समारोह के एक हिस्से के तौर पर विभिन्न प्रकार की दूरदर्शी गतिविधियों को संपन्न किया गया, जिसके पीछे विचार यह है कि इन बच्चों को बाहरी दुनिया का अनुभव करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें अपने उज्जवल भविष्य के लिए सपने देखने और इस दिशा में काम करने की प्रेरणा दी जाए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को तेजी से गतिशील एवं भविष्यवादी दुनिया के साथ परिचित करना है, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में अपरिचित रहते हैं। इस प्रशंसनीय उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासों के महत्व को समझते हुए, कैनन ने इस प्रकार के संवहनीय कार्यों के जरिए इस प्रयास को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है, ताकि सार्थक प्रभाव लाया जा सके।       

कैनन इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ, श्री काजुतादा कोबायाशी ने सक्रियतापूर्वक भाग लेते हुए स्वयं इस समारोह का नेतृत्व किया, और पिछले महीने की शुरुआत में एसओएस ग्राम, अलीबाग की यात्रा की। इन गांवों में बच्चों के शिक्षा एवं समग्र विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया यह समारोह, कैनन इंडिया के सपोर्ट अ लाइफ की पहल के अनुरूप है।

बच्चों के साथ बातचीत के सत्र का आयोजन, एसओएस गांव में श्री कोबायाशी की यात्रा का मुख्य आकर्षण था, जहां उन्होंने बच्चों को सीखने, आगे बढ़ने और जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित किया। अदम्य उत्साह एवं ऊर्जा से सराबोर इन बच्चों ने कैनन की टीम को अपना पारिवारिक घर दिखाया और कहानी एवं गीतों के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त किया। बच्चों के लिए उपहार वितरण के साथ ही यह कार्यक्रम समाप्त हुआय जिसमें कई प्रकार के स्टेशनरी सामानों के अलावा फुटबॉल, वॉलीबॉल, और बैडमिंटन शामिल हैं। 

कैनन के सीएसआर पहल तथा बाल दिवस समारोह के आयोजन के बारे में विस्तार से बताते हुए कैनन इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ, श्री काजुतादा कोबायाशी, ने कहा, ष्बच्चों को सुरक्षित और सशक्त बनाने की आवश्यकता ही इस प्रकार के पहल की प्रमुख प्रेरणा शक्ति है, क्योंकि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन बच्चों के जीवन में

सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने में उनकी सहायता करना ही हमारा उद्देश्य है। इन विचारों का अनुसरण करते हुए, इस वर्ष बाल दिवस समारोह के अवसर पर हम देश के बच्चों के लिए बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के अपने प्रयासों के साथ आगे बढ़े। मैं इन बच्चों की उत्सुकता और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखने की प्रवृत्ति को देखकर अत्यंत प्रसन्न हूँ, और यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारा संगठन छोटे बच्चों के विकास की दिशा में बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।

इस समारोह के नेतृत्व के बाद, कैनन ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में अपने सभी स्थानों पर एक महीने तक बाल दिवस का जश्न मनाया। बच्चों के लिए शिक्षा को बेहतर बनाने तथा सीखने की क्षमता के सशक्तिकरण के लिए कैनन के कर्मचारी दिनभर की यात्रा में बच्चों के साथ रहे, जिनमें मछलीघर, तारामंडल, साइंस सिटी और कैनन के क्षेत्रीय कार्यालयों का भ्रमण शामिल है।

चर्चा को जारी रखते हुए श्री कोबायाशी ने कहा, ष्बच्चों को बाहरी दुनिया से अवगत कराने के साथ-साथ तारामंडल, मछलीघर और साइंस सिटी जैसे स्थानों पर सीखने का अवसर उपलब्ध कराते हुए, हम उनके लिए शिक्षा को बेहद रुचिकर और दिलचस्प बनाने को इच्छुक हैं। हमें इस बात से बेहद खुशी है कि बच्चों ने हमारे कार्यालयों का भ्रमण किया और कर्मचारियों के साथ बातचीत की, क्योंकि इसके माध्यम से हम बच्चों को अपने सपनों को हासिल करने की दिशा में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखते हैं। भविष्य में यही बच्चे अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ देश का नेतृत्व करेंगे। कैनन इंडिया में, हम उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य में योगदान करके अत्यंत प्रसन्न हैं और हम इस प्रयास को निरंतर जारी रखेंगे।


कैनन अपने सीएसआर कैनन इनवॉल्व गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के साथ अपने कर्मचारियों की परिचर्चा का नियमित रूप से आयोजन करता है। इन गतिविधियों में कर्मचारी बच्चों के साथ घुल-मिल जाते हैं और उनके समग्र एवं सतत विकास को प्रोत्साहन देने का प्रयास करते हुए, कैनन विजन केंद्रों के माध्यम से नेत्र देखभाल सुविधा उपलब्ध कराते हैं तथा गांव में पर्यावरण को समर्थन प्रदान करते हैं। कैनन इंडिया की यह पहल, देश के भविष्य को सार्थक, सुविकसित और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हाल ही में कैनन इंडिया को श्कर्मचारी स्वयंसेवाश् के क्षेत्र में सीएसआर इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 


कैनन के कर्मचारियों ने इस अद्भुत अनुभव की प्रशंसा में अपने विचारों को साझा किया है, जो निम्नानुसार है –
मैं इस प्रकार के अद्भुत कार्यक्रम के आयोजन के लिए कैनन की आभारी हूँ, जिसके माध्यम से मैं उत्साह से भरे इन प्यारे बच्चों के साथ जुड़ सकी। इस कार्यक्रम के जरिए सीखने का अनुभव भी बेहतरीन रहा, क्योंकि काम के भागदौड़ भरे माहौल में हम अपने पास मौजूद चीजों की प्रशंसा एवं सराहना करने के लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं। हम इन बच्चों से बहुत सी बातें सीखते हैं।ष्कृ निशा गोकुलदास, बीआईएस डिवीजन, मुंबई, कैनन इंडिया
ष्यह अपने तरह की एक अनोखी गतिविधि थी। बच्चों के साथ समय बिताते समय मैंने अपने बचपन की यादों को ताजा किया। जब हम उन्हें मछलीघर, तारामंडल और मैक-डोनाल्ड ले गए, तो उनके चेहरे पर संतोष का भाव देखकर मुझे काफी खुशी हुई। यह यात्रा बच्चों के लिए शैक्षिक और रोचक अनुभव थी। हमें उनके लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करते रहना चाहिए। मैं इस अद्भुत पहल का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए कैनन इंडिया और क्षेत्रीय टीम को धन्यवाद देना चाहता हूँ।  *किशोर चिंदारकर, आईसीपी डिवीजन, मुंबई, कैनन इंडिया


ष्हमेशा अपनी इच्छाओं की पूर्ति से ही संतोष नहीं मिलता है, दरअसल यह इस बात का एहसास है कि आप कितने सौभाग्यशाली हैं। उस दिन बच्चों की प्यारी आँखों को देखकर मैंने यह सीखा, उनके चेहरे पर खुशी के भाव ने मेरे दिल को छू लिया और मुझे आंतरिक शांति महसूस हुई। जब हम उन्हें साइंस सिटी लेकर गए और खास तौर पर जब डायनासोर के युग की सैर कराई, तब उनके चेहरे पर खुशी मेरे लिए बेहद संतोषजनक थी। उनकी मुस्कान दिसंबर में होने वाली बारिश की तरह जादुई थी। इस गतिविधि का हिस्सा बनकर मुझे काफी अच्छा लगा और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने में मुझे बहुत प्रसन्नता होगी। *सैकत कुंडू, मार्केटिंग प्रोग्राम्स, ईस्ट, कैनन इंडिया

Leave a Reply