मीराबाई को एक करोड़ रुपये का इनाम देगी मणिपुर सरकार

नई दिल्ली । मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। चानू ने शनिवार को महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में पहला रजत जीता था। टोक्यो ओलंपिक में चानू भारत की ओर से पहला पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए चानू को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री बिरने सिंह ने कहा, ‘‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 तोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।'' मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।''
