भारतीय तीरंदाज दीपिका टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुईं

टोक्यो । भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही बाहर हो गयी हैं। दीपिका को महिला एकल वर्ग में दक्षिण कोरिया की अन सान ने सीधे सेटों में 6-0 से हराया। दीपिका कुमारी यह मुकाबला 27-30, 24-26, 24-26 से हारी हैं। दीपिका की हार के बाद अब तीरंदाजी में भारत की एकमात्र उम्मीद पुरुष एकल खिलाड़ी अतनु दास हैं। इससे पहले दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं कोरिया की अन सान ने जापान की रेन हायाकावा को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। दीपिका और अन सान का मुकाबला इससे पहले टोक्यो 2020 टेस्ट टूर्नामेंट में हुआ था पर तब भी दीपिका को ही हार का सामना करना पड़ा था। 

Leave a Reply