शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ शेयर की पहले कंटेंट शूट की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी केस के चलते पुलिस की हिरासत में हैं। इस मामले में शर्लिन चोपड़ा से 8 घंटो तक पूछताछ की गई थी जिसमें एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए थे। एक्ट्रेस का आरोप है कि वो राज कुंद्रा के कारण ही एडल्ड फिल्मों में आई हैं। राज, आर्म्सप्राइम मीडिया कंपनी के फाउंडर हैं जिसके साथ शर्लिन ने 2019 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जो ऐप के लिए कंटेंट शूट करवाती थी। एक्ट्रेस ने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद अब उन्होंने इस कंपनी के साथ जुड़ने और पहली बार कंटेंट शूट करने का अनुभव शेयर किया है। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस बिकीनी टॉप पहनी दिख रही हैं, वहीं राज उनके बाजू में बैठे हुए विक्टरी साइन बनाकर पोज कर रहे हैं।
