पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पीईटी परीक्षा 2021 24 अगस्त 2021 को प्रस्तावित है. इस परीक्षा के लिए आयोग आज यानी 16 अगस्त 2021 को एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा. जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हर गलत उत्तर पर ¼ नंबर काट लिए जाएंगे. बता दें कि प्रदेश में समूह ‘ग’ के तहत होने वाली अभ्यर्थियों के लिए यह प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है. इस परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी ही समूह ‘ग’ की भर्तियों में आवेदन के पात्र होंगे
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एमडिट कार्ड
सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाये. होम पेज पर दिए गए यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
यहां मांगी गई जानकारी को सबमिट करें.
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करें.
