जम्मू-कश्मीर में JKSSB जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर नौकरियां

JKSSB Recruitment 2021: जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने एनिमल/शीप हस्बैंड्री और फिशरीज डिपार्टमेंट में भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इसके तहत कुल 329 रिक्त पद भरे जाएंगे. जेकेएसएसबी भर्ती 2021 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है. इसी वेबसाइट पर भर्तीँ का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट, स्टॉक असिस्टेंट, वेटरिनरी फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, जूनियर स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 06 सितंबर 2021 है.
आयु सीमा- अधिकतम 40 वर्ष
आवेदन शुल्क- 350 रुपये
आवश्यक शैक्षिक योग्यता-
प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है. स्टॉक असिस्टेंट, जूनियर ग्रेडर और वेटरनरी फार्मासिस्ट पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या इसके समकक्ष मांगी गई है. इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट, जूनियर लाइब्रेरियन और जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की दर से टाइपिंग की योग्यता मांगी गई है.
विज्ञापन
इलेक्ट्रिशियन पद के लिए इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट मांगा गया है. वहीं, फिशरीज इंस्पेक्टर/फार्म इंस्पेक्टर पद के लिए एमएफएससी या फिशरीज मैनेजमेंट में एमएससी की डिग्री मांगी गई है.
जेकेएसएसबी भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले जम्मू-कश्मीर एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाएं
– होम पेज पर मौजूद Advt no. 4 के लिंक पर क्लिक करें
– नए यूजर अब रजिस्ट्रेशन करें
– इसके लिए Candidate Registration लिंक पर क्लिक करें
– अब लॉग इन क्रेडेंशियल क्रिएट करें
– अब आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क चुकाएं
– सबमिट किया हुआ आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें
