4 नेशनल खि‍लाड़ियों के लिए काल बन गया कोहरा, वर्ल्ड चैंपियन सक्षम अब लड़ रहा मौत से जंग

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा काल बन गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। घने कोहरे के चलते देश की राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में वेट लिफ्टिंग के चार राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों में दिल्ली के नांगलोई के सक्षम यादव भी हैं और इनके साथ घायल दूसरे खिलाड़ी बाली की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। 


जानें कौन है सक्षम


1. सक्षम यादव ने रूस के मास्को में दिसंबर 2017 में हुई वर्ल्ड कप पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया था। सक्षम दो बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं।


2. दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले सक्षम यादव पावर लिफ्टर हैं। वह दो बार पावर लिफ्टिंग के दो बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं।


3. पिछले साल नवंबर में मलेशिया में हुई चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।


4. सक्षम Tone Zone जिम के सदस्य हैं और टोन जोन की तरफ से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।


5. सक्षम ने ट्रेनर सुनील लोचाव से पावर लिफ्टिंग के गुर सीखे हैं। मास्को में चैंपियनशिप जीत कर आए सक्षम का भारत में भव्य स्वागत किया गया था।


जानें कैसे हुआ हादसा


1. हादसा रविवार तड़के तकरीबन 4 बजे हुआ।  बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार से इनकी किट मिली है, जिससे लगता है कि सभी खिलाड़ी कहीं खेलने जा रहे थे।


2. पुलिस ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण तेज स्पीड में कार चलाता हुआ ड्राइवर सड़क के डिवाइडर को देख नहीं पाया और कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक खंबे से जा टकराई।


3. यह एक्सीडेंट इतना तेज था कि कार की छत ही उड़ गई।


4. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घने कोहरे में स्विफ्ट डिजायर कार का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा। ये सभी खिलाड़ी एक ही कार में सवार थे।


Leave a Reply