गोवा में गोमांस की कमी, कर्नाटक के बूचड़खानों ने आपूर्ति करने से किया इनकार

पणजी: गोवा में अगले एक दो दिनों के लिए गोमांस की किल्ल्त हो सकती है क्योंकि पड़ोसी कर्नाटक के बूचड़खानों ने तब तक गोश्त की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है जबतक सरकार गो रक्षकों के उत्पीडऩ को रोकने के लिए कदम नहीं उठाती है। गोवा में गोमांस का अभाव पैदा हो गया है क्योंकि मांस विक्रेताओं ने गो रक्षकों द्वारा उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक से मांस का आयात बंद कर दिया है। इस वजह से तटीय राज्य में इसकी किल्लत हो रही है। मांस विक्रेताओं के एक संगठन ने पहले कहा था कि उसके सदस्यों ने कर्नाटक के बेलगवी से मांस मंगाने पर रोक लगा दी है। ऑल गोवा कुरैशी मीट ट्रैडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
