केनरा बैंक में FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की, अब मिलेगा अधिकतम 5.35% ब्याज

केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की है। अब यहां FD कराने पर आपको अधिकतम 5.35% सालाना ब्याज मिलेगा। 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर नई ब्याज दरें 9 अगस्त 2021 से लागू हो गई हैं। इसके अलावा IDBI बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

कैनरा बैंक में अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधिनई ब्याज दर (% में)
7 से 45 दिन2.90
46 से 90 दिन3.90
91 से 179 महीने3.95
180 दिन से 1 साल से कम4.40
1 साल से 3 साल से कम5.10
3 साल से 5 साल से कम5.25
111 दिन 'केनरा यूनिक'5.35
5 से 10 साल5.25

IDBI बैंक में अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधिनई ब्याज दर (% में)
7 से 30 दिन2.70
31 से 45 दिन2.80
46 से 90 दिन3.00
91 दिन से 6 महीने3.50
6 महीने 1 दिन से 1 साल से कम4.30
1 साल5.05
1 साल 1 दिन से 2 साल5.15
2 साल 1 दिन से 3 साल5.20
3 साल 1 दिन से 5 साल से कम5.40
5 साल5.25
5 साल 1 दिन से 10 साल5.25
10 साल 1 दिन से 20 साल4.80

यस और पंजाब नेशनल बैंक ने भी इसी महीने ब्याज दरों में किया था बदलाव

यस और पंजाब नेशनल बैंक ने भी इसी महीने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यस बैंक FD पर अधिकतम 6.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक FD पर अधिकतम 5.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दरें

अवधिनई ब्याज दर (% में)
7 से 45 दिन2.9
46 से 90 दिन3.25
91 से 179 दिन3.80
180 से 270 दिन4.40
271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम4.40
1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल तक5.00
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक5.10
3 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक5.25

यस बैंक की ब्याज दरें

अवधिनई ब्याज दर (% में)
7 से 15 दिन3.25
31 से 45 दिन3.50
46 से 90 महीने4.00
3 महीने से 6 महीने से कम4.50
6 महीने से 9 महीने से कम5.00
9 महीने से 1 साल से कम5.25
1 साल से 18 महीनों से कम5.75
18 महीने से 3 साल से कम6.00
3 साल से 5 साल से कम6.25
5 से 10 साल6.50

Leave a Reply