Direct Link से डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड

 BSTC Pre Deled Admit Card 2021 : पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं (राजस्थान, बीकानेर) ने 31 अगस्त को आयोजित होने जा रही बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी predeled.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है।

परीक्षा में इस बार 4.71 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेने जा रहे हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेश में कुल 2597 केंद्र बनाए हैं।

BSTC Pre Deled Exam Admit Card 2021 – यूं करें डाउनलोड  

स्टेप-1 – predeled.com पर जाएं।
स्टेप-2–  Print Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 – नया पेज खुलने पर या तो अपना एप्लीकेशन आईडी व मोबाइल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें या फिर अपना रोल नंबर व मोबाइल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। डिटेल डालकर आपको Get Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों में निर्धारित केन्द्रों पर कोविड-19 की गाइडलाइंस के साथ इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।

Leave a Reply