लूट कर भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना के पास से पुलिस ने दो लूटेरों को लूट की वारदात को अंजाम देकर भागते समय मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।, जबकि मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी है। बदमाशों का जब रिकॉर्ड खंगाला तो बदमाशों पर कई मामले दर्ज हैं।
गांव भटियाना निवासी देवकरण राघव पुत्र अनिल राघव ने हाफिजपुर पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि वह 11:30 बजे करीब गांव उबारपुर के पास में किशोरी रमण पब्लिक स्कूल के पास दो हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर उसके पास से 2400 रुपये की नकदी का पर्स लूटकर भाग गए।
वहीं, पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने स्वेट टीम के साथ रात को करीब एक बजे बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए गांव भटियाना के पास में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ शुरू हो गए। बदमाशों ने अपने आप को पुलिस से बचाते हुए पुलिस पर फायर किया, जबकि पुलिस ने भी जवाब में फायर किए।
एक गोली बदमाश के पैर लग गई और वह नीचे गिर गया। जबकि दूसरे का हौंसला पस्त होने के बाद पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। पुलिस ने बतया कि पकड़े गए आरोपी बीबीनगर थाना क्षेत्र के भैंसाखुर के रहने वाले हैं। जिन्होंने अपना नाम सोनू उर्फ विशाल पुत्र मोहनलाल एवं पिंटू पुत्र काले बताया है।
दर्जनों वारदातो को बदमाश दे चुके हैं अंजामपुलिस ने बताया कि जब बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि बदमाश कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिन पर लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद बदमाश, मेरठ के मवाना, दौराला, हापुड़ के हाफिजपुर और पिलखुवा क्षेत्र में वारदातो को अंजाम देते थे।
पुलिस टीम की थपथपाई पीठ, पुरस्कार की घोषणा
मुठभेड़ के बाद बदमाशों को पकड़ने वाली टीम की एसपी हापुड़ हेमंत कुटियाल ने बधाई देकर पीठ थपथपाई। वहीं बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविरत्न, उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल, उपनिरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक चरण सिंह, रामवीर सिंह खटाना, अनुज कुमार, कुलदीप, रामनिवास शामिल हैं। वहीं, पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
