अमेरिका ने ओलंपिक के मद्देनजर कोरिया की ओर बढ़ाए बमवर्षक जहाज

अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में अगले महीने होने वाले विंटर ओलंपिक के मद्देनजर, उत्तर कोरिया (प्योंगयांग) के आस-पास खुफिया बमवर्षक तैनात करने शुरू कर दिए हैं, जिसमें एक अतिरिक्त विमान वाहक और एक नया लड़ाकू जहाज शामिल है.
अमेरिकी सेना के अधिकारियों का कहना है कि ये कदम दैनिक प्रशिक्षण और पूर्व निर्धारित तैयारियों की वजह से उठाए गए हैं. वाशिंगटन के दक्षिण के साथ वार्षिक सैन्य युद्धाभ्यास को पियोंगचांग ओलंपिक तक रोकने को राजी होने के बाद भी, ये कदम उठाने पर उत्तर कोरिया ने कहा कि ये अमेरिका का उसकी सोल के साथ शुरू हुई वार्ता को बाधित करने का प्रयास है.
अमेरिका के इस कदम से अमेरिका और कोरिया के बीच जुबानी जंग का तेज होना तय है.
असैनिकीकरण क्षेत्र में दोनों कोरियाई देशों के प्रतिनिधित्वों ने आज दूसरे दौर की बातचीत की. बातचीत का उद्देश्य उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि मंडल का खेलों में शामिल होने की राह आसान करनी है.
