विभागीय कोर्स के लिए हो रही थी परीक्षा

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में सिपाही की जगह पर विभागीतय कोर्स की परीक्षा देते हुए HC (हेड कांस्टेबल) को पकड़ा है। पूरी जांच के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों ने जांच के दौरान हुए बयानों में अपनी गलती को भी माना है। अकादमी ने दोनों को निलंबित किए जाने की सिफारिश की है। हरियाणा पुलिस अकादमी मधबन कंप्युटर शाखा इंचार्ज महिला/सहायक उप निरीक्षक कुसुम लता की रिपोर्ट के अनुसार 175 (134 GRP 41 HAP) उम्मीदवारों का 2019 का बी-1 टेस्ट का आयोजन 17 जुलाई को एचपीए ऑनलाइन कंप्यूटर लैब में 4 शिफ्ट में आयोजन किया। पहली शिफ्ट 10:00 AM से 11:30 AM तक, दूसरी शिफ्ट 1:00 PM से 2:30 PM तक, तीसरी शिफ्ट 4:00 PM से 5:30 PM तक और चौथी 7:00 PM से 8:30 PM तक आयोजित की गई। इसमें केवल 48 उम्मीदवार ही पास हुए। इसके बाद उपरोक्त सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि जब वह रिकॉर्ड के लिए टेस्ट की डीवीडी तैयार कर रही थी तो चतुर्थ शिफ्ट में उन्हे कुछ उम्मीदवारों की गतिविधिया संदिग्ध लगी व कुछ को किसी और के स्थान पर टेस्ट देते हुए प्रतीत किया गया जो कि संदिग्ध था।
चौथी शिफ्ट के पेपर में दूसरे को बिठाया उपलब्ध साक्ष्यों, प्राप्त रिपोर्ट, गवाहों के बयान और स्वयं प्रतिभागी सिपाही बिट्टू बेल्ट नंबर 1जीआरपी व मुख्य सिपाही योगेंदर सिंह आईआरबी के बयान से यह स्पष्ट होता है कि लोअर स्कूल कोर्स (B-1) 2019 की 17 जुलाई को राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारियों के लिए आयोजित हुई। प्रतियोगी परीक्षा के दौरान हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन की लैब संख्या-3 में शिफ्ट संख्या-4 जिसकी परीक्षा का समय लगभग सांय 7 से 8:30 बजे तक थी। इसमें जीआरपी के सिपाही बिट्टू ने परीक्षा के लिए रवंय रजिस्ट्रेशन करवाया था और पीटीसी सुनारिया रोहतक में बतौर कैशियर तैनात अपने साथी कर्मचारी मुख्य सिपाही योगेंदर सिंह आईआरबी को अपने स्थान पर परीक्षा देने के लिए भेजा था।
दोनों कर्मियों ने मानी गलती दोनों कर्मचारियों सिपाही बिटू जीआरपी व मुख्य सिपाही योगेंदर सिंह आईआरबी ने जांच के दौरान अपने बयान लिखकर अपनी गलती को माना है और लिखा है कि भविष्य मे ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
गठित समिति ने की जांच गठित जांच समिति के सदस्यों द्वारा की गई जांच में संदर्भित सभी साक्ष्यों के आधार पर यह सिद्ध होता है कि लोअर स्कूल कोर्स (B-1) 2019 की 17 जुलाई को राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी सिपाही बिट्टू जीआरपी ने इस प्रतियोगी परीक्षा के दौरान स्वयं रेजिस्ट्रेशन करवाने के बाद पीटीसी सुनारिया रोहतक में बतौर कैशियर तैनात अपने साथी कर्मचारी मुख्य सिपाही योगेंदर सिंह आईआरबी को अपने स्थान पर परीक्षा देने के लिए भेजा था, जो कि पुलिस विभाग में घोर अनुशासनहीनता का परिचायक है।
विभाग को भेजी रिपोर्ट समिति के सदस्यो द्वारा इस संबंध मे इन दोनों कर्मचारियों के निलंबन, नियमित विभागीय जांच एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की है जिससे वे सहमत है। इसके अतिरिक्त भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34, 120, 419 के तहत उपरोक्त दोनों पुलिस कर्मचारियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी सिफारिश की।
शिकायत पर केस दर्ज मधुबन थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के पंचम वाहिनी आदेशक राजेंद्र कुमार मीणा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
