मिलेनियल ब्राइड के लिए मंगलसूत्र के अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन

प्रियंका चोपड़ा का "मंगलसूत्र'' के साथ फोटोशूट चर्चा में है। इस फोटोशूट में उन्होंने मॉडर्न आउटफिट के साथ डिजाइनर मंगलसूत्र पेयर किया है। स्टाइल का यह फ्यूज़न लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मॉडर्न ब्राइड्स के लिए मंगलसूत्र के ये डिजाइन देखे जा सकते हैं।
- अल्ट्रा मॉडर्न लुक चाहते हैं तो सिंपल गोल्ड चेन में ब्लैक पेबल्स या स्टोन को पेंडेंट की तरह पहन सकते हैं। ग्लिटर के लिए पेबल्स पर छोटे डायमंड्स लेयर करवाए जा सकते हैं।
- डिजाइन में कुछ स्पिरिचुअल चाहते हैं तो सिंबॉलिक ब्रेसलेट मंगलसूत्र बनवाए जा सकते हैं। तीन ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट्स बनवाएं जिनके बीच तीन अलग स्पिरिचुअल सिंबल गोल्ड या डायमंड में हों।
- यदि आपको लगता है कि ब्लैक बीड्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन आप रोज नहीं पहन सकते तो ये ब्रेसलेट पैटर्न भी एक विकल्प है। ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट के साथ मैचिंग रिंग बनवाई जा सकती है।
- मंगलसूत्र के इस डिजाइन को स्टाइलिश और रेयर माना जा सकता है। दो ब्लैक बीड्स के साथ बेहद छोटे डायमंड्स हैं। ऐसे यूनिक डिजाइन ब्राइड्स की पहली पसंद बन रहे हैं।
- दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र का डिजाइन लगभग ऐसा ही था- एलिगेंट और सिंपल। डेलिकेट ब्लैक बीड्स के बीच एक बड़ा सॉलिटेयर लगा हुआ है।
- मंगलसूत्र के सिग्नेचर ब्लैक बीड्स के साथ एक सेंट्रल फोकल पॉइंट दिया है। यह निओ मंगलसूत्र पैटर्न है जिसे मिलन का प्रतीक माना जा रहा है। यही कॉन्सेप्ट एटर्निटी बैंड है।
