इस महीने SBI की दो स्पेशल डिपॉजिट स्कीम हो रहीं खत्म

इस महीने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 2 स्पेशल डिपॉजिट स्कीम खत्म हो रही हैं। SBI की प्लेटिनम डिपॉजिट स्कीम में 14 सितंबर तक, वहीं वीकेयर स्कीम में 30 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। हम आपको इन दोनों स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं।
प्लेटिनम डिपॉजिट स्कीम
'SBI प्लेटिनम डिपॉजिट' का फायदा 14 सितंबर तक ले सकते हैं। इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको सामान्य डिपॉजिट की तुलना में 0.15% तक ज्यादा ब्याज मिलेगा।
इस स्कीम का लाभ 75 दिन, 525 दिन (75 हफ्ते) और प्लेटिनम 2250 दिन (75 महीने) के लिए निवेश करने पर मिलेगा। SBI डिपॉजिट (FD) पर अभी अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।
इस स्कीम में कितना ब्याज मिलेगा?
अवधि | सामान्य तौर पर ब्याज दर (%) | ऑफर के तहत ब्याज दर (%) |
75 दिन | 3.90 | 4.05 |
525 दिन | 4.90 | 5.05 |
2250 दिन | 5.40 | 5.55 |
'वीकेयर' डिपॉजिट स्कीम
SBI ने सीनियर सिटीजंस के लिए शुरू की 'वीकेयर' डिपॉजिट' स्कीम शुरू की थी। इसमें 30 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 5 साल या उससे ज्यादा समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.80% अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है।
SBI फिक्स्ड डिपॉजिट कर दे रहा कितना ब्याज?
अवधि | सामान्य तौर पर ब्याज दर (%) | ऑफर के तहत ब्याज दर (%) |
7 से 45 दिन | 2.90 | 2.90 |
46 से 179 दिन | 3.90 | 3.90 |
180 से 210 दिन | 4.40 | 4.40 |
211 से एक साल | 4.40 | 4.40 |
एक साल से दो साल | 4.90 | 4.90 |
दो साल से तीन साल | 5.10 | 5.10 |
तीन साल से पांच साल | 5.30 | 5.30 |
पांच साल से अधिक | 5.40 | 6.20 |
