69वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा, 10 आसियान देश बने गवाह

आज देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। परेड में पहली बार तिरंगा, तीनों सेनाओं के झंडे और 10 आसियान देशों का झंडा फहरेगा। राजधानी दिल्ली के राजपथ पर जनता की वह ताकत दिखाई देगी, जिस पर देश के हर नागरिक को नाज है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लागू हुआ हमारा संविधान को सबसे अनूठे और बड़े संविधान के सरीखे माना जाना जाता है।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडा फहराया।

– प्रधानमंत्री मोदी ने 10 आसियान देशों के नेताओं का स्वागत किया। जल्द ही राष्ट्रपति भी राजपथ पहुंचेगे।


– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं। तीनों सेनाध्यक्ष भी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।  


– बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा।
 


– आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने केरल के पलक्कड़ के एक स्कूल में तिरंगा फहराया।
 


– गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

Leave a Reply