शुरू हुई दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की गणतंत्र परेड

दिल्ली के राजपथ पर 69वीं गणतंत्र दिवस परेड अब से थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी. इस समारोह में आसियान देशों के 10 प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं. इस बार की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी. इसमें देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत दोनों एक साथ दिखेंगे. यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस परेड में 10 राष्ट्राध्यक्ष एक साथ शामिल होंगे और राजपथ पर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, ताकत और विकास की झलक देखेंगे. चीन से मिल रही चुनौती को देखते हुए आसियान नेताओं का भारत दौरा बेहद खास माना जा रहा है. आसियान संगठन में सिंगापुर समेत 10 देश शामिल हैं.

Leave a Reply