गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीयों को Facebook ने किया निराश, दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान

अरबों फेसबुक यूजर्स के लिए गणतंत्र दिवस की शुरुआत इस निराशा के साथ हुई कि यह सोशल साइट रात 12 बजे खुली ही नहीं। देशप्रेम में डूबे लाखों लोग एक दूसरे को मेसेंजर पर ना तो गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे पाए और ना ही फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट कर पाए। दरअसल फेसबुक एडमिन के मुताबिक साइट किसी तकनीकी कारणों से बंद करनी पड़ी।
इस दौरान भारत में फेसबुक के लाखों यूसरों को परेशानी हुई। पेशेवरों के लिए भी फेसबुक एक जरूरी जरिया है तो इसके ठप होनें से उनके लिए भी परेशानियां खड़ी हो गईं। इसके इंतजार में कई यूजर्स फेसबुक पर टकटकी लगाए रहे लेकिन काफी देर तक फेसबुक यूजरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बता दें कि 2017 के एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में फेसबुक के 2 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं।
इस दौरान कई बार फेसबुक शुरू हुआ लेकिन फिर बंद हो गया। 15 मिनट के अंतराल में कई बार साइट आई तो गई बार गई। जिस वक्त फेसबुक आने और जाने का क्रम चल रहा था। लाखों यूजर भारत में इसके शिकार हो रहे थे।
