पाकिस्तान ‘निर्भया’ रेप: इंटरनेशनल चाइल्ड पोर्न गिरोह से आरोपी के लिंक?

दिल्ली के निर्भया केस की तरह पाकिस्तान में भी एक मामला सामने आया है. यहां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर जिले में आठ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी गई. पाकिस्तान के अधिकारियों ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति और अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड-पॉर्न गिरोह के बीच संबंध का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है.
सात वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की घटना के संबंध में कुछ दिन पहले ही संदिग्ध मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया था.
इस महीने की शुरुआत में कसूर में सात वर्षीय जैनब अंसारी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. उसका शव कचरे में मिला था.
पत्रकार शाहिद मसूद ने अपने टीवी कार्यक्रम में दावा किया था कि इमरान के 37 बैंक खाते हैं और वह उस गिरोह का हिस्सा हो सकता है जो अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बच्चों के पॉर्न वीडियो भेजता है.
इसके बाद पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने आज इस बाबत जांचकर्ताओं से रिपोर्ट मांगी है.
