अफगानिस्तानः काबुल के मार्शल फहीम सैन्य अकादमी पर आतंकी हमला, फायरिंग जारी

अमेरिका के कोलोराडो में जेफरसन काउंटी जेल में कैद एक चोर भाग निकला। हालांकि, वह कुछ समय बाद जेल में वापस स्नैक्स, शराब और खाने की अन्य चीजें लेने पहुंचा तो पकड़ा गया। 


जेफरसन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि जोशुआ हैनसेन को जेल के नजदीक से उस समय पकड़ा गया, जब वह तीन बोतल शराब की, स्नैक्स और बाकी खाने की चीजें लेकर भाग रहा था। यह घटना 25 जनवरी को शाम 7:30 बजे घटी। 


जेफरसन काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, जोशुआ किसी तरह से जेल से भाग निकलने में कामयाब हो गया था। लेकिन वह दोबारा जेल में खाने का सामान लेने पहुंच गया। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। 


पुलिस का कहना है कि जोशुआ को ड्रग बेचने के कारण 27 महीनों की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, अब उसे दोबारा पकड़ने के बाद उस पर जेल से भागने का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 


जेफरसन काउंटी शेरिफ ने अपने बयान में बताया कि अब इस मामले में पुलिस ने फिर से जांच शुरू कर दी है और जोशुआ से कड़ी पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply