Airtel लाया तीन जबर्दस्त प्लान, रोज 3GB तक डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ Disney+ Hotstar फ्री

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स के लिए तीन जबर्दस्त प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। लॉन्च होने वाले नए प्लान 499 रुपये, 699 रुपये और 2798 रुपये के हैं। एयरटेल के इन प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल के इन प्लान में रोज 3जीबी तक डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
499 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी रोज 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में सभी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग मिलेगी। प्लान में कंपनी एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 30 दिन के लिए ऐमजॉन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
