तबाही वाला भूकंप, देखते ही देखते 10 मंजिला होटल झुक गया

ताइवान में मंगलवार आधी रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. इस भूकंप में कई इमारतों के गिरने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. 

इससे ताइवान का एक बहुमंजिला होटल की इमारत तिरछी हो गई. एक और होटल को नुकसान पहुंचने की खबर है.

यह भूकंप मंगलवार देर रात में आया. स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजकर 50 मिनट भूकंप महसूस किया गया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताइवान के समुद्र तटीय शहर हुआलीन से 20 किमी पूर्वोत्तर में था.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक भूकंप के झटके के बाद इस शहर का बहुमंजिला होटल तिरछा हो गया. ताइवान की नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक इस होटल में करीब 30 लोग फंसे हुए हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक ताइवान के एक और होटल को इस भूकंप में नुकसान पहुंचा है. घायलों को बचाने का काम जारी है. 

पिछले कुछ दिनों से इस देश में भूकंप के कई झटके आ चुके हैं. रविवार को भी इस देश में केवल दो घंटे के भीतर भूकंप के पांच झटके आए थे.

भूकंप के बाद इमारत में फंसे लोगों को रेस्क्यू करते हुए बचावकर्मी. 

Leave a Reply