आइलाइनर लगाना किसी टास्क से कम नहीं है

ऐसे में अगर आप बिगनर हैं, तो फिर आइलाइनर लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कभी यूट्यूब वीडियो देखते हैं, तो कभी किसी फ्रेंड से हेल्प लेते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि वीडियो पर आइलाइनर लगाना जितना आसान लगता है, असल में लगाने पर आइलाइनर ठीक से नहीं लग पाता। आइए, ऐसे में जानते हैं कुछ टिप्स-

 चम्मच से लगाएं विंग लाइनर 
चम्मच की मदद से भी आप लाइनर लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तो उसके लंबे वाले हिस्से से आप अपना लाइनर विंग बना लीजिए। सबसे ज्यादा परेशानी लाइनर विंग बनाने में ही होती है। दोनों विंग परफेक्ट बनने के बाद आप चम्मच को उल्टा करके उसके घुमावदार हिस्से को आंखों पर रखकर अपना लाइनर लगा लें।

बीच से लगाना शुरू करें 
काजल लगाने के लिए पलकों के बीच से काजल लगाना शुरू करते हुए दोनों तरफ बाहर की ओर तक लगाते जाएं। ऊपरी पलक पर काजल लगाने के बाद उसी काजल का उपयोग करते हुए वॉटरलाइन पर भी लगाते हुए एक गहरी रेखा बनाएं।
पाउडर जरूर लगाएं 
काजल लगाते समय अपनी आंखों के नीचे टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें जिससे कि काजल फैलने से बच सके। काजल लगाने के बाद आप लाइनर से अपने काजल को लॉक कर दें जिससे कि आपका काजल लंबे समय तक बिना फैले टिका रहेगा।

Leave a Reply