जापान की 107 साल की जुड़वा बहनों ने अपने नाम किया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

जापान के लोग अपने स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्द हैं। यही नहीं जब सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहने की बात आती है तब भी जापान के ही लोग सामने आते हैं। हाल ही में जापान की 107 साल की जुड़वा बहनों ने सबसे लंबी उम्र तक जिन्दा रहने का रिकॉर्ड बना लिया है और गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक पोस्ट साझा की है जिसके बाद से जापान की दो जुड़वां बहनें चर्चा में गयी हैं।

ये दोनों बहनें सबसे ज्यादा उम्र की जीवित महिलाएं हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जापान के जिरोइमॉन किमूरा के नाम था जो दुनिया के पहले ऐसे शख्स थे जो 116 साल तक जीवित थे। आइए जानें क्या है पूरी खबर और कौन हैं वो दोनों महिलाएं। 

जापान की सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित महिलाएं 

जापान की 107 वर्षीय जुड़वा बहनों उमेनो सुमियामा और कौमे कोडामा ने हाल ही में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए अपनी जगह बनाई है।  जिन्हें दुनिया के सबसे पुराने समान जुड़वां के रूप में पुष्टि की गई है,गिनीज़ बुक ने इंस्टाग्राम ओर अपनी पोस्ट साझा करते हुए इस बात को सभी के सामने उजागर किया है। साथ ही पोस्ट में यह भी लिखा है कि "बहनों ने 1 सितंबर 2021 तक 107 साल और 300 दिन की उम्र में सबसे पुराने आइडेंटिकल ट्विन्स होने का रिकॉर्ड हासिल किया है।"

 

Leave a Reply