एथलीट हरमिलन बैंस ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

हमारे देश की महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे बढ़कर अलग मुकाम हासिल कर रही हैं। कुछ ऐसा ही नया मुकाम हासिल किया है पंजाब की हरमिलन कौर बैंस ने। उन्होंने वारंगल में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर महिलाओं की मध्य दूरी में दोहरा प्रदर्शन किया। इसके अलावा हरमिलन बैंस हाल ही में 4:05.39 सेकंड के रिकॉर्ड समय में 1,500 मीटर दौड़ने वाली सबसे तेज भारतीय महिला भी बन गई , जिसने 19 साल बाद एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 

जी हां पंजाब के होशियारपुर की 23 वर्षीय एथलीट हरमिलन ने वारंगल में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी जीत हासिल करके सुनीता रानी के अब तक के सबसे तेज दौड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आपको बता दें, सुनीता रानी ने 2002 में बुसान में एशियाई खेलों में 4:06.03 सेकेंड में सबसे कम समय में में दौड़ने का रिकॉर्ड हासिल किया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हरमिलन बैंस ने सबसे कम समय में तेज दौड़ने का रिकॉर्ड बना लिया है।

23 साल में हासिल किया बड़ा मुकाम 

पंजाब की मध्यम दूरी की धावक हरमिलन बैंस ने हाल ही में अपना डबल पूरा किया है और  उन्होंने कुछ ही दिन पहले 1500 मीटर का स्वर्ण जीता था। पंजाब की एथलीट हरमिलन कौर बैंस ने वारंगल में 15 से 17 सितंबर के बीच हुई राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर और 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने 800 मीटर की रेस 2:03.82 मिनट और 1500 मीटर की रेस 4:05.39 मिनट में पूरी की है। उनका 1500 मीटर के लिए ये अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है। इससे पहले तक सबसे तेज दौड़ने वाली महिला का खिताब सुनीता रानी को मिला हुआ था। जिनका रिकॉर्ड का कुल समय 4:06.03 सेकेंड था। 

 

Leave a Reply